दातागंज: दातागंज नगर के त्रिदंडी देवसेवा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद
रविवार को अंतर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर दातागंज नगर में सामूहिक योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ योग किया है। विधायक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है।