महुली थाना क्षेत्र के मानपुर और मुखलिसपुर गांव में बुधवार देर रात थाना प्रभारी रजनीश राय द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ अलाव पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं तथा बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ सतर्कत