बारुन: हिंदी दिवस पर बारुण में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
हिंदी दिवस के मौके पर माई युवा भारत, औरंगाबाद के तत्वावधान में बारुण प्रखंड स्थित एक निजी संस्थान में निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर रंजन कुमार एवं वार्ड पार्षद सुरेंद्र कुमार यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गया.