गड़हनी: गड़हनी नगर पंचायत में दर्जनों स्ट्रीट लाइटें खराब हुईं
गड़हनी नगर पंचायत में दो साल पहले लगा दर्जनों स्ट्रीट लाइट खराब हो गया है। लाइट खराब होने से नगर पंचायत के ग्रामीणों का काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइट लगाने में नगर पंचायत व ठेकेदार के द्वारा भारी घोटाला किया गया है। गारंटी होने के बावजूद भी अभी तक लाईट को नहीं बनाया जा रहा है। सहिला पुल से गड़हनी स्टेशन तक लगा है।