किस्को: भीषण सड़क हादसे में झारखंड जगुआर के जवान की दर्दनाक मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
बेड़ो-झरिया के समीप बीते रात हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड जगुआर के जवान प्रकाश मिंज की दर्दनाक मौत के बाद मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमो महुआ टोली निवासी दिवंगत जवान का शव दोपहर करीब 3 बजे गांव लाया गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से शाम करीब 5 बजे उन्हें अंतिम विदाई द