रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बौंसी पंचायत स्थित भवनीपुर मैदान में रानीगंज प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी अंकित चौबे ‘नीलू’ ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।