कुमारखंड: महर्षि मेही हाई स्कूल के पास कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को दोपहर करीब दो बजे कुमारखंड पुलिस थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित चौक पर यत्र तत्र खड़े वाहन के खिलाफ पूरी तरह एक्शन में दिखे। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान ने महर्षि मेही हाई स्कूल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।