बेलदौर: 19 पोल से 33 हजार केवीए के तार की चोरी, बेलदौर थाने में सहायक अभियंता ने दिया आवेदन
विद्युत अवर प्रमंडल मानसी के सहायक विद्युत अभियंता चंद्रशेखर वर्मा ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को रविवार की शाम चार बजे आवेदन देकर पनशलवा फीडर को जोड़ने वाले 33/11 हजार केवीए के रूट में 19 पोल से तीन फेज की तैंतीस हजार केवीए के तार की चोरी कर लेने की शिकायत की है। चोरों ने इस क्रम में एक बिजली पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आवेदन के मुताबिक अज्ञात चोरों ने गत रात