कटनी नगर: शराबी युवक ने जिला अस्पताल की शिशु गहन चिकित्सा इकाई SNCU वार्ड में मचाया उत्पात, तोड़ा कांच वीडियो हुआ वॉयरल
जिला अस्पताल की गहन शिशु चिकित्सा इकाई SNCU में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब बुधवार रात करीब 11:40 मिनट पर एक शराबी युवक जिला अस्पताल के गहन शिशु चिकित्सा इकाई में नशे की हालत में घुस गया और यहां वार्ड का कांच तोड़ दिया इस घटना में युवक स्वयं भी घायल हो गया। युवक के हंगामे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई जिसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया।