खरगोन। शहर के संजय नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर घरेलू गैस सिलेंडर में लीक होने के कारण अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मस्जिद के पास रहने वाली असगरी गफ्फार ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी का कर्मचारी बदबू आने के बावजूद लीक सिलेंडर घर में रखकर चला गया। कुछ ही देर बाद सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही परिवार के लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।