रानीगंज: लगातार आ रही आंधी-तूफान ने रानीगंज में जमकर मचाई तबाही, फसल से लेकर कच्चे घर तक हुए क्षतिग्रस्त
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन चरणों में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार की देर रात, रविवार की सुबह तथा रविवार की रात आए भीषण मौसम ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में व्यापक तबाही मचाई। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जहां किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई, वहीं कई गरीब परिवारों के कच्चे आशियाने भी उज