छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत से आक्रोशित किसानों ने सोमवार सुबह 11:30 बजे चक्का जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने नगर के चंदला रोड स्थित मंडी रोड पर यातायात बाधित किया। किसानों का आरोप है कि जहां खाद की अधिकृत कीमत ₹275 है, वहीं इसकी कालाबाजारी कर ₹600 तक वसूली की जा रही है।