फूलपुुर: खलिहान में भीषण आग से 135 बोझ गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसान को हुआ भारी नुकसान
फूलपुर क्षेत्र के पूरेविक्रमशाह गांव में देर रात खलिहान में आग लगने से किसान चंद्र प्रकाश यादव की करीब 135 बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पीड़ित ने बताया कि कर्ज लेकर उगाई फसल मड़ाई से पहले ही जल गई, लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग से सहायता की मांग की गई है।मंगलवार 04 बजे दी जानकारी।