दक्षिणी के सभी छह अस्पतालों को जल्द मिलेगा अपना भवन
पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को सेवा सदन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। आदि विश्वेश्वर वॉर्ड में पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। डॉ तिवारी ने नींव की ईंट रखकर शिलान्यास करने के पश्चात शिलापट का अनावरण किया।