औरैया: लक्ष्मी ठाबा के सामने बाइक की टक्कर में नाना की मौत, नाती घायल, बाइक सवार भी गिरकर गंभीर, किया गया रेफर
सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की शाम 4 बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग एवं किशोर को टक्कर मार दी। जिससे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों को जब तक परिजन अस्पताल लाते तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जबकि किशोर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल की।