उमरेठ: बीजागोरा की बावडी की सालों बाद हुई सफाई
जल गंगा संवर्धन अभियान में सफाई के लिए किया श्रमदान
उमरेठ के बीजागोरा की बावडी की सालों बाद सफाई की गई। जल गंगा संवर्धन अभियान में स्वयं सेवकों ने बावडी की सफाई की। जन अभियान परिषद ने बुधवार को पांच बजे बताया कि बावडी को साफ कर जल संग्रहण के लिए काम किया गया।इस श्रमदान को बावड़ी उत्सव का नाम दिया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन में किया गया।