दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में बरसात का मौसम चल रहा है और बारिश हो रही है जिसका असर दिल्ली के यमुना में भी बीते कई दिनों से दिख रहा है।यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी नजर आ रही है हालांकि यमुना अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। लेकिन फिर भी यमुना में काफी पानी बहता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली के कालिंदीकुंज घाट पर यमुना की लहरें किनारो से टकरा रही है।