हरदा: जिले के ग्राम कुंबीखेड़ा में इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान युवक ट्रैक्टर से गिरा, कल्टीवेटर की चपेट में आने से गंभीर
Harda, Harda | Jun 17, 2026 जिले के ग्राम कुंबीखेड़ा में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। ट्रैक्टर पर चढ़कर वीडियो शूट करने के दौरान पैर फिसलने से युवक नीचे गिर गया और पीछे लगे कल्टीवेटर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।