जमालपुर: चोरी के सामान की खरीद-बिक्री के आरोप में हार्डवेयर दुकानदार गिरफ्तार, पुलिस ने दुकान से दबोचा
जमालपुर थाना पुलिस ने चोरी के सामान की खरीद-बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक के नीचे संचालित एक हार्डवेयर दुकान के प्रोपराइटर कार्तिक चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी का सामान खरीदकर अपने प्रतिष्ठान के माध्यम से उसकी सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़ी दरियापुर वार्ड संख्या-12 निवासी कार्तिक