झालरापाटन: झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में मरीजों की जान खतरे में, कूलिंग सिस्टम कई दिनों से बंद, 35 डिग्री तापमान में हो रहा उपचार
झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में मरीजों की जान जोखिम में है। अस्पताल का कूलिंग सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के महत्वपूर्ण विभागों जैसे आईसीयू,बर्न वार्ड और ऑपरेशन थिएटर का कूलिंग सिस्टम बंद है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.दीपक गुप्ता ने बुधवार शाम 6 बताया की ठीक करने के टेंडर हो चुके हैं।