सिरमौर: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर, होली का त्योहार मातम में बदला
Sirmour, Rewa | Mar 14, 2025 त्योहार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घटना गुरुवार को सिरमौर थाने के पड़री गांव के पास हुई। महेन्द्र पाण्डेय (53 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी तेज गति से आए डम्फर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए