विदिशा नगर: आदिम जाति कल्याण विभाग के हॉस्टल में पदस्थ ट्यूशन टीचरों को नहीं मिला मानदेय, कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन
विदिशा जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित छात्रावासों में शिक्षकों को अस्थाई रूप से कालखंड के अनुसार मानदेय पर रखा गया था वर्ष 2022-23 और 2324 का भुगतान अब तक उन्हें नहीं हो सका है सभी शिक्षक आज कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि जो उन्हें मानदेय दिया जाना चाहिए था वह अब तक नहीं मिला है।