महू थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि 1 युवक अवैध देसी महुआ शराब बेच रहा है। जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और मौके पर से नीलेश नाम के युवक को पकड़ा। उसके पास से 6 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की। महू पुलिस ने युवक को आबकारी एक्ट के तहत अपनी गिरफ्त में लिया है।