महू थाना क्षेत्र के गुजर खेड़ा में एक महिला किसी काम से पैदल जा रही थी तभी तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला को चोट आई जिसे तुरंत अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। महिला के परिजनों की शिकायत पर महू पुलिस ने लापरवाह कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।