बिरसा जयंती के अवसर पर शनिवार दिन के ग्यारह बजे चक्रधरपुर प्रखंड के समीप भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके मुख्य रूप से चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव व उपस्थित अन्य लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।