थाना एत्माद्दौला पुलिस ने साइबर सर्विलांस टीम की मदद से ऑटो में महिला के पर्स से आभूषण चोरी करने वाली दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। कब्जे से सोने की चैन, मंगलसूत्र, पैण्डेंट व चार अंगूठियां बरामद हुईं है। पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिर की मदद से जोहराबाग पुल के पास दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है।