गैरतगंज: गैरतगंज क्षेत्र में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली राहत
रायसेन जिले के तहसील मुख्यालय गैरतगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार शाम करीब 6:00 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश ने काफी राहत दी। अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ तेज हवा और गरज-चमक के बीच हुई झमाझम बारिश से वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकान