पतरघट: जम्हरा गांव में आग लगने से 6 घर जलकर राख, चूल्हे की चिंगारी बनी कारण, समय पर नहीं पहुंचा अग्निशामक
पतरघट प्रखंड अंतर्गत जम्हरा पंचायत के वार्ड नंबर 1 में मंगलवार शाम करीब 5 बजे खाना बनाने के दौरान चुल्हे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस घटना में प्रकाश महतो, मोहन महतो और वृहस्पति महतो सहित लगभग आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए।वार्ड नंबर एक निवासी आशा देवी ने बताया कि घटना के समय वे लोग घर से बाहर थे और बच्चे खाना बना रहे थे। इसी दौरान चुल्हे की चिंगारी से आग