अजयगढ़: अजयगढ़: माधवगंज चौराहे पर जनआक्रोश, 5 मजदूरों की मौत के बाद चक्का जाम
Ajaigarh, Panna | May 27, 2026 अजयगढ़ के बिहरपुरवा गांव के नयापुरा में निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 5 मजदूरों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बुधवार को अजयगढ़ के माधवगंज चौराहे पर मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन मे