आंदर: पिपरा गांव में किसानों की समस्या को लेकर बैठक का किया गया आयोजन
Andar, Siwan | May 7, 2024 आंदर प्रखंड के पिपरा गांव में व्यपार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष उदय सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में नलकूपो पर बिजली की सप्लाई, बीज, खाद, नहर में समय से पानी आना समेत आदि मुद्दे पर चर्चा की गई। इस दौरान राघवबिहारी सिंह, शोभनाथ सिंह, भिखारी सिंह, उदय सिंह, सोहन दास,प्रदीप यादव, चिंता देवी, राजकुमार सिंह समेत आदि किसान उपस्थित थे।