आंदर: लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए आंदर प्रखंड के विभिन्न गांव में चलाया गया हर घर दस्तक अभियान
Andar, Siwan | May 6, 2024 आंदर प्रखंड के पड़ेजी,असांव, भवराजपुर, पतार, अर्कपुर, कटवार समेत आदि गाँव में सोमवार को बीडीओ कुणाल कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए हर घर दस्तक अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बीएलओ, शिक्षक सेविका, सहायिका व मतदाता उपस्थित थे।