बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बरेका सिनेमा हॉल में भव्य सांस्कृतिक एवं महिला सशक्तिकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करना था।