सीतामऊ: धतुरिया चंबल पुल का निर्माण 114 दिन से बंद, ग्रामीण परेशान, अस्थायी मार्ग कटने से हादसे का खतरा
मंदसौर। मध्यप्रदेश-राजस्थान को जोड़ने वाले धतुरिया चंबल पुल का 43 करोड़ रुपये की लागत वाला निर्माण कार्य पिछले 114 दिनों से बंद है 2019 की बाढ़ में पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था,नदी में बना अस्थायी मार्ग भी कटने लगा है। ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण शुरू कर सुरक्षित आवागमन की मांग की है,