परसौनी: गीसारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 1 युवक के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
गीसारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में सात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया गया है और घटना की जांच की जा रही है।