अंबाह: नाले और तालाब पर अतिक्रमण से बाग का पुरा में जलभराव, ग्रामीणों ने अंबाह तहसील में लगाई गुहार
Ambah, Morena | May 21, 2026 अतिक्रमण से जलभराव, ग्रामीण परेशान अंबाह के ग्राम बाग का पुरा, मौजा रुअर में नाले और तालाब की शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण से जल निकासी बाधित हो गई है। गांव की गलियों और सड़कों पर गंदा पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की