कटनी नगर: इमलिया मोड़ माधव नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से कम्पाउंडर की मौत
माधवनगर क्षेत्र अंतर्गत इमलिया मोड़ में आज रविवार दोपहर 1:30 मिनट पर एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक गौरव हल्दकार 51 वर्ष को टक्कर मार दी इस घटना में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर परिजन पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक का पीएम जिला अस्पताल में किया गया।