दरभंगा: भारतीय डाक विभाग के द्वारा आयोजित दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति के सफल छात्रों को दिया गया छात्रवृत्ति का चेक
भारतीय डाक विभाग के द्वारा आयोजित कक्षा छठी से नौ वीं तक के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति योजना में सफल छात्रों को दरभंगा डाक अधीक्षक संजय कुमार के द्वारा छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम प्रमंडलीय डाक अधीक्षक के कार्यालय में शुक्रवार को दिन के 12:30 बजे आयोजित की गई। इस छात्रवृत्ति में पब्लिक स्कूल दरभंगा के तीन छात्रों ने सफलता पाई।