नोआमुंडी: बड़ाजामदा के कांडेल नाला के पास तार लदा ट्रेलर पलटा, चालक घायल
नोवामुंडी प्रखंड की बड़ाजामदा के कांडेल नाला के पास सड़क दुर्घटना में तार लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर बड़ाजामदा से नोवामुंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कांडेल नाला के पास चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया, जिससे ट्रेलर सड़क पर पलट गया।