गड़हनी: गड़हनी प्रखंड में अभी तक केवल 15 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
गड़हनी प्रखंड में अभी तक 9 पैक्स के द्वारा मात्र 15 क्विंटल ही गेहूं खरीद किया गया है। मात्र कुरकुरी पैक्स के द्वारा 1 अप्रैल को उद्घाटन के दिन गेहूं खरीद की गई थी।दूसरा पैक्स अभी एक किलो भी नहीं खरीद किया है। बीसीओ ने बताया कि लक्ष्य एक पैक्स को मात्र 30 क्विंटल ही मिला है इसमें कैसे किसानों का गेहूं खरीदा जा सकता है।ये लक्ष्य एक पैक्स का भी नहीं है।