बहराइच: बहराइच में कोतवाली देहात पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
बहराइच जिले में शनिवार को यातायात माह के अवसर पर प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी के साथ कोतवाली देहात पुलिस ने भ्रमण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात बहराइच ने सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया है।