गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर बुधवार शाम बाजे गाजे के साथ शीतला मंदिर के समीप साईं देवस्थान से पालकी सह शोभा यात्रा निकाली गई। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लिए हुए शिरडी साईं बाबा की जयकार करते हुए चल रहे थे।