सरैया प्रखंड क्षेत्र के पोखरैरा उत्तर टोला एवं रामकृष्ण दुबियाही गांव में बंदर के हमले से लोग परेशान हैं।हाल ही में करीब 15 लोग घायल हुए हैं और पिछले एक सप्ताह में 70 से अधिक लोग बंदर के हमले के शिकार बताए गए हैं। बुधवार की शाम 4:00 बजे बंदरों ने पोखरैरा निवासी आनंद कुमार सिंह की पत्नी गायत्री देवी समिति 15 लोगों पर हमला किया है।