शिकारीपाड़ा: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बांसपहाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शनिवार 10 बजे प्रवाह संस्था शाखा- शिकारीपाड़ा द्वारा बांसपहाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना और उनके समक्ष आनेवाली चुनौतियों के बारे में जागरूक करना था।