बासोदा: आकांक्षी जिला व ब्लॉक संबंधी बैठक संपन्न, जिले भर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 100% बंटना चाहिए टीएचआर
Basoda, Vidisha | May 21, 2024 विदिशा कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य की अध्यक्षता में नीति आयोग के निर्धारित पैरामीटर अनुसार विदिशा जिला व बासौदा विकासखंड में संचालित प्रोजेक्ट की समीक्षा को लेकर विदिशा में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा केपीआई पैरामीटर के आधार पर की गई है। इस दौरान कलेक्टर ने टीएचआर बांटने के निर्देश दिए हैं।