बासोदा: बासौदा के भडेरू में नगर पालिका की जमीन का सीमांकन कार्य हुआ संपन्न अब नगर पालिका कर सकेगी जमीन का उपयोग।
Basoda, Vidisha | May 19, 2024 बासौदा के भडेरू में नगर पालिका की करीब चार हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कार्य संपन्न कराया गया है। रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक उक्त जमीन पर अतिक्रमण होने की वजह से नगर पालिका जमीन का उपयोग नहीं कर पा रही थी जिसका सीमांकन कार्य संपन्न करने के बाद नगर पालिका ने उक्त जमीन पर अपना कब्जा ले लिया है। अब नगर पालिका उक्त जमीन को अपने उपयोग में ला सकेगी।