बासोदा: बासौदा के निवोदिया के पास कार चालक ने बाइक पर सवार पिता और बेटे को मारी टक्कर पिता को आई चोटे।
Basoda, Vidisha | May 19, 2024 बासौदा के निवोदिया गांव के पास एक कार चालक ने बाइक पर सवार पिता और बेटे को टक्कर मार दी। रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक घटना में बाइक पर सवार पिता को चोट आई है। फरियादी की शिकायत पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।