बासोदा: नीति आयोग द्वारा विदिशा व बासौदा विकासखंड को आकांक्षी जिला व खंड की सूची में किया गया शामिल, समीक्षा को लेकर बैठक सोमवार
Basoda, Vidisha | May 19, 2024 रविवार को कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नीति आयोग द्वारा विदिशा व बासौदा विकासखंड को आकांक्षी जिला व खंड की सूची में शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट की स्थिति का ज्यादा लेने के उद्देश्य से सोमवार को विदिशा कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया है।