पटेरा: अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे तुलसीराम अहिरवार का गृह ग्राम गूंजी में हुआ भव्य स्वागत
Patera, Damoh | Jul 7, 2026 भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत चयनित होने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर अपने गृह ग्राम गूंजी लौटे तुलसीराम अहिरवार का गूंजी में ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।तुलसीराम के गूंजी पहुंचने पर गांव के मुख्य मार्गों से स्वागत जुलूस निकाला गया, इस दौरान डीजे की गूंज और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।