सगड़ी: बनकटा निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मंदिर और पोखरी की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया, अधिकारियों से लगाई गुहार
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत बनकटा गांव निवासी वंश गोपाल जायसवाल पुत्र स्वर्गीय श्यामसुंदर ने कुछ लोगों पर मंदिर और पोखरी की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है । आरोप है उक्त भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं । जो जनहित के लिए उचित नहीं है। शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग किया की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराया जाय ।