राजनगर: बागेश्वर धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को दिए दर्शन और आशीर्वाद
प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धाम पहुंचे, जहां पहले से मौजूद देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जैसे ही वे धाम परिसर में पहुंचे, भक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई। पंडित शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं को दर्शन दिए और आशीर्वाद प्रदान किया।